कुराली बाईपास के पास बाइक सवार हमलावरों ने की तीन राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
कुराली बाईपास के पास बाइक सवार हमलावरों ने की तीन राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
ख़बर ख़ास | पंजाब
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़े एक एडवोकेट पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह जानलेवा हमला कुराली बाईपास के पास उस समय हुआ, जब पीड़ित गगनदीप जम्मू अपने दोस्त ताहिल बजाज के साथ कार में सवार होकर रोपड़ की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार पर गोलियां लगने से दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित गगनदीप जम्मू, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-36बी के निवासी हैं और हाईकोर्ट के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 मई की शाम वह अपने दोस्त के साथ रोपड़ के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने खरड़ स्थित एक फास्ट फूड आउटलेट पर रुककर कुछ समय बिताया और करीब रात 8 बजे दोबारा रवाना हुए। जब उनकी कार भारतमाला प्रोजेक्ट के पुल को पार कर कुराली बाईपास की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
हमले के दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से गोलियां कार के पिछले हिस्से पर लगीं। गोली चलने की आवाज सुनते ही गगनदीप जम्मू ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत कच्चे रास्ते की ओर मोड़ लिया और तेज रफ्तार से वापस खरड़ की दिशा में निकल गए, जिससे उनकी जान बच सकी। उन्होंने आशंका जताई है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0