ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्रालय ने आज यहां दूसरी प्रेस वार्ता की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्रालय ने आज यहां दूसरी प्रेस वार्ता की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।
आतंकियों के जनाजे की तस्वीर दिखाकर पूछा, यहां सेना का क्या काम
खबर खास, नई दिल्ली :
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्रालय ने आज यहां दूसरी प्रेस वार्ता की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।
विदेश सचिव ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आपसे कल भी यही बात की थी। यही कहना चाहूंगा कि भारत तनाव बढ़ाने का काम नहीं कर रहा है। हमारा मकसद सिर्फ 22 अप्रैल के हमले का जवाब देना था। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल का हमला ही वास्तविक तनाव बढ़ाने वाली घटना थी। इसके बाद ही यह सिलसिला शुरू हुआ। उसका जवाब भारतीय फौज ने कल अपने एक्शन से दिया है। हमारा मकसद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था, मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारा टारगेट नहीं थे।
मिसरी ने कहा कि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। यह ग्रुप लश्कर का हिस्सा है। भारतीय अधिकारियों ने पहले ही यूएन को इसकी जानकारी दी थी। हम दोबारा मीटिंग करेंगे और यूएन को अपडेट देंगे। उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति की कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान ने टीआरएफ का नाम लेने का विरोध किया, जब टीआरएफ को पता चला कि यह बहुत बड़ी घटना है, तब उसने अपना नाम वापस ले लिया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पाकिस्तान 22 अप्रैल के आतंकी हमले में किसी भी तरह के संलिप्ता से पल्ला झाड़ना चाह रहा है। पाकिस्तान के मंत्री कह रहे हैं कि उनके देश में कोई आतंकी नहीं है। आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान को ग्लोबल टेररिज्म का एपिसेंटर माना जाता है। दुनियाभर की एजेंसियों और सरकारों के पास इस बात के सबूत हैं। दुनियाभर के आतंकी हमलों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ है। वह भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार है। आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को उनके यहां शहीद कहा गया।
उन्होंने कहा कि साजिद मीर के मरने की खबर थी, बाद में उसे जिंदा बता दिया गया ताकि उन पर कोई बात न आए। पिछले दिनों पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से संबंध की बात मानी है। दूसरा विषय है कि पाकिस्तान दावा करता है कि निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय कमेटी पहलगाम हमले की जांच करे। आप पाकिस्तान का इतिहास और ट्रैक रिकॉर्ड जानते हैं। मुंबई हमला हो, पठानकोट हमला हो, ऐसे कई उदाहरण हैं। मुंबई हमले में भारत और पाकिस्तान की जॉइंट टीम बनाई गई थी। इंडिया ने कहा था कि हम सहयोग करेंगे, हमने पाकिस्तान को फोरेंसिक रिपोर्ट दी थी और कहा था कि पाकिस्तान साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में खड़ा करे। सबूत भी दिया था, पाकिस्तान में केस रजिस्टर हुए, लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
इसके बाद पठानकोट में जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई थी। पाकिस्तानी टीम को हमने हमले वाली जगह जाने की इजाजत दी थी। उनसे डीएनए और दूसरी रिपोर्ट शेयर की थीं। आतंकवादियों के पते भी बताए थे, जैश के लीडर्स के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं हुआ। ऐसे जॉइंट इन्वेस्टिगेशन में हमें अब भरोसा नहीं है। पाकिस्तान ने उन सबूतों का इस्तेमाल आतंकवादियों को बचाने और घटना को छिपाने में ही किया है, जांच में रुकावट डाली।
पाकिस्तानी झंडे में आतंकियों के शवों को क्यों लपेटा? उनके जनाजे में फौज की मौजूदगी क्यो?
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी इमारतें ही टारगेट थीं। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि भारत के ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। वहां आतंकवादियों के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखिए। अगर सिविलयन मारा गया है तो अफसरों की फौज आतंकी हाफिज अब्दुल राउफ के साथ क्यों आई। आतंकवादियों के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पूरी सच्चाई बयां करता है। पाकिस्तान का दावा पूरी तरह से झूठा है। हमने जिन्हें टारगेट बनाया उनमें कुछ ऐसी इमारतें थीं, जहां कट्टरता की ट्रेनिंग दी जाती थी और इन्हें धार्मिक इमारतों की आड़ में छिपाया जाता था।
वहीं, कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा पाकिस्तान ने 7 अप्रैल की रात भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का प्रयास किया। अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर अटैक को भारत ने नाकाम कर दिया।
इन जगहों पर बरामद मलबा पाकिस्तानी हमले की पुष्टि करते हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। इंडियन अटैक में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी तेज कर दी है। कुपवाड़ा, बारामूला, मेंढर और पुंछ में भारी गोलाबारी की जा रही है। इसमें 16 लोगों की जान गई, इनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। भारत ने इसका जवाब दिया। हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं।
वहीं, पाकिस्तान पीओके में एक डैम को निशाना बनाए जाने के दावे पर कर्नल कुरैशी ने कहा कि हमने सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है। यह दावा सिर्फ भारतीयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने का आधार बनाए जाने के लिए किया जा रहा है। अगर ऐसा किया गया तो भारत माकूल जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में भारत सरकार पाकिस्तान से बात करती रही है। उन्हें नोटिस भेजकर सिंधु समझौते में कुछ मॉडिफिकेशन की बात की है। हमने 6 दशक तक इस समझौते का सम्मान किया। तब भी, जब पाकिस्तान ने हमसे जंग की। पाकिस्तान ने इस समझौते की शर्तें तोड़ी हैं। हमें हमारे अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोका गया। भारत की सहनशीलता है जो सिंधु समझौते को 65 साल से निभा रहे हैं। पाकिस्तान ने हमारी अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया। यह संधि 50-60 के दशक में हुई थी। टेक्निकल चेंज, डेमोग्राफिक चेंज पर ध्यान देना होगा। आतंकी हमलों के चलते इस समझौते में दिक्कतें आईं। इसके बाद भारत ने इस संधि को रद्द करने का फैसला लिया।
भारतीय फाइटर जेट्स गिराने का पाकिस्तान का दावा झूठा
विदेश सचिव ने कहा कि जब सही समय होगा तो आधिकारिक तौर पर आपको सूचना दी जाएगी। पाकिस्तान का जन्म लेते ही झूठ शुरू हो गया था। 1947 में संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि कश्मीर पर हमला करने वाले कबायली हैं। हमारी फौजों और हमारी फौजों ने देखा था तब कि वहां पर पाकिस्तान की फौज थी। झूठ की यात्रा 75 साल पहले शुरू हो चुकी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0