अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, संदिग्ध हमलावर भी मृत; घटना की जांच में जुटीं एजेंसियां
अमेरिका में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, संदिग्ध हमलावर भी मृत; घटना की जांच में जुटीं एजेंसियां
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक घर में हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, शेरिफ कार्यालय और जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान गई है, जबकि एक रिश्तेदार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका में बंदूक हिंसा लंबे समय से गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। हर वर्ष सामूहिक गोलीबारी की सैकड़ों घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर अमेरिका में बंदूक नियंत्रण कानूनों और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बहस को तेज कर दिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0