हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर चल रहे निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री के 48 सैंपल भरे गए, उनमें से 18 सैंपल फ़ैल पाए गए।