पुलिस जांच में जुटी, वार्ड नंबर 10 में बिखरे मिले गुटका साहिब के पन्ने
पुलिस जांच में जुटी, वार्ड नंबर 10 में बिखरे मिले गुटका साहिब के पन्ने
खबर खास | मलोट (मुक्तसर)
मलोट के वार्ड नंबर 10 से कथित बेअदबी का मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को इंदिरा बस्ती की गली नंबर 4 में गुटका साहिब (सिख धार्मिक ग्रंथ) के फटे हुए पन्ने बिखरे हुए मिले। नए बेअदबी विरोधी कानून के लागू होने के बाद इसे पहला मामला माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिखरे हुए पन्नों को सावधानीपूर्वक एकत्र कर सुरक्षित रखा गया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी हरजीत सिंह मान और एसएचओ हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां अधिकतर लोग कबाड़ से जुड़े काम करते हैं। स्थानीय निवासी जागीर सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बिखरे हुए पन्नों को एकत्र किया और सम्मानपूर्वक उन्हें नजदीकी गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखवा दिया।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के नए बेअदबी कानून के तहत यह पहला मामला दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0