लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में वर्ष 2023 में मानसून के दौरान गंभीर भू-धंसान की घटनाएं सामने आई थीं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार यहां की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लाहौल स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने प्रशासनिक टीम के साथ लिंडूर गांव का स्थल निरीक्षण किया।