इंस्टाग्राम लाइव के दौरान विवादों से दूरी बनाने की अपील, कहा- 'Punjab '95' जल्द होगी रिलीज, कई लोगों की बोलती बंद हो जाएगी'
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान विवादों से दूरी बनाने की अपील, कहा- 'Punjab '95' जल्द होगी रिलीज, कई लोगों की बोलती बंद हो जाएगी'
खबर खास । चंडीगढ़
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बेबाक बयानों और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Punjab '95' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने राजनीतिक विवादों और विरोध-प्रदर्शनों से खुद को दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि वह एक कलाकार हैं, राजनेता नहीं।
लाइव सेशन के दौरान एक दर्शक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित तौर पर चल रहे "कॉकरोच जनता पार्टी" के विरोध-प्रदर्शन को लेकर उनसे सवाल पूछा। इस पर दिलजीत ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा, "भाई, मुझे प्रोटेस्ट से दूर रखो। मैं एक कलाकार हूं, नेता नहीं। जिंदगी में हर चीज़ परफेक्ट नहीं हो सकती। पूरी दुनिया में दुख हैं। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके लिए प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई। लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है।"
राजनीतिक मुद्दों से दूरी बनाने के साथ-साथ दिलजीत ने अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म 'Punjab '95' को लेकर भी बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म बहुत जल्द रिलीज होगी और कहा कि इसके रिलीज होने के बाद कई आलोचकों की बोलती बंद हो जाएगी।
गौरतलब है कि 'Punjab '95' पिछले कई वर्षों से सेंसरशिप संबंधी कारणों के चलते रिलीज नहीं हो सकी है। फिल्म की देरी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। अब दिलजीत के इस नए बयान के बाद उनके प्रशंसकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0