उन्होंने बताया कि अब तक कई मंडियों का दौरा किया जा चुका है, जहां अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर उठान और परिवहन में देरी जैसी समस्याएं सामने आईं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।