मुख्यमंत्री आज नरवाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री आज नरवाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल राजनीति होती रही और जनता की आकांक्षाओं को दरकिनार किया गया। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस परिपाटी को समाप्त करते हुए हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
मुख्यमंत्री आज नरवाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला जींद की धरती सदैव राजनीति के संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने नरवाना को विकास की दौड़ में जानबूझकर पीछे रखा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने न तो लोगों की बुनियादी जरूरतों को समझा और न ही कभी उनके उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल ट्वीट कर राजनीति चमकाने का काम करते हैं और नरवाना को अपना घर बताते हैं, जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने कभी नरवाना के विकास की सच्ची चिंता नहीं की।
2014 के बाद ही नरवाना में शुरू हुआ असली विकास
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ तुलना करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से अब तक भाजपा सरकार ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 2105 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल 607 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए थे। यह अंतर ही साबित करता है कि किसने वास्तव में जनता की सेवा की और किसने केवल राजनीति की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल वादे नहीं बल्कि धरातल पर विकास कार्य कर दिखाए हैं। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 98 पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं और शेष 6 पर कार्य तेजी से चल रहा है। यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल घोषणा करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसे अमल में लाकर जनता को उसका लाभ भी देती है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे जींद जिले के लिए अब तक कुल 628 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 541 पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर कार्य प्रगति पर है। यह आँकड़े इस बात का स्पष्ट सबूत हैं कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल राजनीतिक दिखावा करना नहीं, बल्कि हर गांव और हर कस्बे तक विकास पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यहां से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग आधुनिक बुनियादी ढांचे की मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को 1393 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी किया गया है। इसी प्रकार अंबाला-हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 को 1200 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी बनाया गया है। अंबाला-कोटपूतली ग्रीन फील्ड कॉरिडोर (NH-152D) 10,640 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई उड़ान दे रहा है। जींद-गोहाना-सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-352A) को 2300 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी बनाया गया है। जींद से हरियाणा-पंजाब सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का 959 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी निर्माण किया गया है। साथ ही, जींद के हैबतपुर में 945 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0