पंजाब में आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को नया प्रधान आखिरकार मिल ही गया। केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब आप का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि विधायक शैरी कलसी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

खबर खास, चंडीगढ़ :

एक्स पर सीएम मान ने लिखा 'आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।'
दरअसल सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव के प्रचार के दौरान अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही यह जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। उनके पिता दिवंगत बाबू भगवान दास अरोड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। 1992 और 1997 के विस चुनाव में जीत दर्ज कर सियासत में उन्होंने अपना वर्चास्व कायम किया। लेकिन वर्ष 2000 में उनका निधन हो गया और उनके बाद उनके बेटे अमन अरोड़ा ने उनकी विरासत संभाली।
अमन अरोड़ा ने संगरूर जिले के सुनाम से दूसरी बार जीत हासिल की जबकि कांग्रेस में रहते हुए वह विस चुनाव नहीं जीत पाए। 2016 में उन्होंने आप का दामन थाम लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0