पंजाब में आम आदमी पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का नाम सामने आया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनके नाम की किसी भी समय घोषणा हो सकती है। दरअसल बीते दिनों ही सीएम भगवंत मान, जोकि अभी पार्टी अध्यक्ष हैं, ने उपचुनाव के प्रचार के दौरान अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
खबर खास, चंडीगढ़ :

इसके लिए उन्होंने कहा भी था कि वह कई जिम्मेवारियां एक साथ निभा रहे हैं और ऐसे में वह अध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं निभा सकते। तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं कि पार्टी किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। ऐसे में अब पार्टी सूत्रों की ओर से अमन अरोड़ा का नाम सामने आया है और उन्हें लेकर पार्टी की ओर से कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है।
Comments 0