लखनऊ से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, संघर्ष के बाद पिता का सपना हुआ सच
लखनऊ से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, संघर्ष के बाद पिता का सपना हुआ सच
खबर खास | चंडीगढ़
“सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।” यह बात लखनऊ से सामने आई एक भावुक कहानी में सच साबित हुई है, जहां एक कैब ड्राइवर की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से सीबीआई अधिकारी बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है। यह कहानी उपेंद्र गुप्ता नाम के एक कैब ड्राइवर की है, जिनकी बेटी ने उनके वर्षों के संघर्ष और त्याग को सफलता में बदल दिया।
कैब के अंदर कैद हुआ भावुक पल
यह वीडियो गुप्ता की कैब में बैठे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में गुप्ता बेहद भावुक होकर बताते हैं कि उनकी बेटी CBI अधिकारी बन गई है। उनकी आवाज खुशी से कांपती नजर आती है और चेहरे पर गर्व साफ झलकता है।
गुप्ता के अनुसार, उनकी बेटी ने खुद उन्हें फोन कर यह खुशखबरी दी थी। उसने कहा कि उसने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब वह एक सीबीआई अधिकारी की बेटी के पिता हैं। यह सुनते ही गुप्ता भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
यह पल सिर्फ एक नौकरी मिलने का नहीं, बल्कि एक पिता के उस सपने के सच होने का है, जिसे उन्होंने वर्षों की मेहनत और त्याग से सींचा था।
प्रेरणादायक कहानी हुई वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट “@thebharatpost” द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इस कहानी पर भावुक प्रतिक्रियाएं दीं और पिता-बेटी की इस सफलता को सराहा।
यह घटना एक मजबूत संदेश देती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0