21 सैनिक थे सवार, 11 को किया एयरलिफ्ट
21 सैनिक थे सवार, 11 को किया एयरलिफ्ट
खबर खास, जम्मू-कश्मीर :
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरने से दस जवानों की मौत हो गई जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सेना अस्पताल भेजा गया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी में 21 जवान सवार थे और सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ तब यह सभी 21 जवान डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। लेकिन भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, डोडा के सामान्य इलाके में खराब मौसम में खतरनाक इलाके से गुज़रते समय, ऑपरेशन के लिए सैनिकों को ले जा रहा एक आर्मी वाहन सड़क से फिसल गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो गई है। घायलों को आगे के इलाज के लिए ले जाया गया है।'
इस हादसे पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे से वह दुखी हैं। इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल सैनिकों को मेडिकल केयर मिल रही है और सबसे अच्छा इलाज पक्का करने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अब्दुल्ला ने त्वरित बचाव और निकासी प्रयासों की भी सराहना की।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने की वजह से कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0