एक्शन, जुनून और यादगार सफर के बीच जल्द आ सकती है सीक्वल की बड़ी खबर
एक्शन, जुनून और यादगार सफर के बीच जल्द आ सकती है सीक्वल की बड़ी खबर
ख़बर ख़ास, फिल्म :
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी सुपरहिट एक्शन फिल्म जाट के रिलीज़ के एक साल पूरे होने पर फैंस को खास तोहफा दिया है। इस खास मौके पर उन्होंने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शूटिंग के दौरान के धमाकेदार और मजेदार पल देखने को मिले।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ‘जाट’ का सफर बेहद शानदार रहा। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान हर दिन ऊर्जा, जुनून और असली ‘जाट स्पिरिट’ से भरा हुआ था। उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे यादगार और मजेदार अनुभवों में से एक बताया।
इस दौरान सनी ने फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी सोच और विजन ने इस फिल्म को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार्स रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं दीं और उनके साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया।
पोस्ट के आखिर में सनी देओल ने फैंस के लिए सबसे बड़ा संकेत दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि ‘जाट 2’ को लेकर जल्द ही कोई बड़ी और रोमांचक खबर सामने आ सकती है। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि ‘जाट’ की कहानी एक रहस्यमयी यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक अपराधी से टकरा जाता है। फिल्म में दमदार एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिला था। अब फैंस को बेसब्री से ‘जाट 2’ के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0