हरियाणा में आगामी 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए "हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण" के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हर तरह के मामलों की सुनवाई होगी।