हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
सरकार हर मोर्चे पर युवाओं और छात्रों के साथ- मुख्यमंत्री
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार को शामिल किया गया है। यह कमेटी छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उचित समाधान सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं व छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार हर स्तर पर युवाओं व छात्रों के साथ खड़ी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0