दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक के तौर पर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में रानीखेड़ा और सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) से कर्म सिंह करमा के लिए सुल्तानपुरी में दो जनसभाओं को संबोधित किया।