उपाध्यक्ष ने लाडवा विधानसभा के 111 गांवों को वितरित किया खेलों का सामान खेलों के सामान पर मुख्यमंत्री सैनी के विशेष प्रयासों से जारी हुआ 45 लाख का बजट
उपाध्यक्ष ने लाडवा विधानसभा के 111 गांवों को वितरित किया खेलों का सामान खेलों के सामान पर मुख्यमंत्री सैनी के विशेष प्रयासों से जारी हुआ 45 लाख का बजट
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की माटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस माटी पर होनहार खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर अंतरराष्ट्रीय खेल में पदकों की झड़ी लगा दी है। दुनिया में हरियाणा का नाम खेलों के रूप में जाना जाता है।
सुमन सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल सामान वितरण समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष ने गांव बींट, बीड पिपली, धनौरा जाटान, बोदला ग्राम पंचायत को खेलों का सामान वितरित किया और 111 गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को 45 लाख रुपए की लागत से 11 खेलों का सामान उपलब्ध करवाया गया।
उन्होंने लाडवा विधानसभा के खेल सामान हासिल करने वाले 111 सरंपचों और प्रतिनिधियों का बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात लाडवा हलका के विकास कार्यों को लेकर कार्य करते हैं। उनका विजन है कि लाडवा हलके का युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित धनौरा जाटान के खेल स्टेडियम का उदघाटन किया है। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि गांवों स्तर पर खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए और ग्रामीण आंचल की खेल प्रतिभाएं सामने आएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण करते हुए सरकार ने खेलों के क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार की सोच है कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसे केवल मनोरंजन का साधन ना समझा जाए। खेल से ही मनुष्य के जीवन में अनुशासन की भावना पैदा होती है।
उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की माटी में तैयार हुए पहलवान, कबड्डी, हॉकी, कुश्ती के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रदेश के विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ होना जरूरी है। यह युवा तभी स्वस्थ रहेंगे जब खेलों के साथ जुड़ेंगे। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के ग्राम पंचायत की डिमांड के अनुसार 11 तरह के खेलों का सामान उपलब्ध करवाया है। सभी युवा इस सामान का सदुपयोग करें, अच्छा खेलों और प्रदेश का नाम रोशन करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0