हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा व राज्यों की विधानसभा से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर नई पहल कर रहा है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा व राज्यों की विधानसभा से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर नई पहल कर रहा है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की जा चुकी हैं 4719 बैठकें
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा व राज्यों की विधानसभा से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर नई पहल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने तथा राष्ट्रीय व राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों के साथ 4719 बैठकों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों में 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा तथा 3879 चुनाव पंजीयन अधिकारियों द्वारा ली गई।इन बैठकों में विभिन्न राजनैतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि आयोग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को वर्तमान लीगल फ्रेमवर्क में सभी स्टेकहोल्डर के साथ और अधिक सशक्त करना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0