भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक जमीनी नेता के साथ-साथ कर्मशील भी बताया।

खबर खास, चंडीगढ़ :

प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनी ने खुद को समाज सेवा में समर्पित किया हुआ है और हरियाणा की तरक्की और उन्नति के लिए अनेक प्रयासों को क्रियान्वित कर रहे हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन प्रदान करे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। प्रदेश के कोने-कोने से आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आए नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद भी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0