शादी समारोह से घर लौटते वक्त हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी
शादी समारोह से घर लौटते वक्त हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी
खबर खास, भरमौर :
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह में बुधवार शाम को एक एक्सयूवी गाड़ी के गहरी खाई में जा गिरने से तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मारे गए लोगों की पहचान मृतकों की पहचान निवासी बाहला टेपा के राजेंद्र कुमार, बाहला मुहाल टेपा निवासी पम्मी कुमार और चुडरू निवासी सचिन के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र 20 से 26 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है यह हादसा करीबन शाम छह बजे के देवीकोठी-टेपा सड़क पर पेश आया। गाड़ी राजेंद्र कुमार चला रहा था। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम तीसा अस्पताल में करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं।
घायलों में गांव बाहला मुहाल टेपा निवासी अमर सिंह और गांव लिंडी मुहाल सत्वास निवासी धर्म सिंह शामिल हैं जिन्हें तीसा से चंबा रेफर किया गया है। यह सभी हिमाचल नंबर की कार से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। घायलों को तीसा अस्पताल ले जाया गया। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का आज तीसा में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पांच लड़के शादी से लौट रहे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0