चंडीगढ़ 13 मार्च- हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2014 के पश्चात गोवंश के संरक्षण के लिए बजट में हरियाणा सरकार ने बहुत अधिक बढ़ोतरी की है। गोयल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे।