हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और प्रदेश से सम्बंधित कई अहम मामलों पर चर्चा की। मुलाकात करने के बाद गंगवा ने बताया कि उन्होंने अमित शाह से प्रदेश के आधारभूत संरचना के विकास से सम्बंधित मामलों के अलावा कई अन्य विषयों पर बात की।