पुलिस ने 4-5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की
पुलिस ने 4-5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की
खबर खास | फाजिल्का
पंजाब के फाजिल्का जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अनाज मंडी इलाके में 25 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक का चार वर्षीय भतीजा भी घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और रोष का माहौल है।
मृतक की पहचान आर्य नगर निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है। उसके माता-पिता संदीप सिंह और दुर्गा रानी ने बताया कि सौरव अपने चार वर्षीय भतीजे के साथ लस्सी लेने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान अनाज मंडी के पास कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
परिजनों के अनुसार, कुछ युवक पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही सौरव वहां पहुंचा, उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में सौरव के हाथ, पैर, सिर, चेहरे और बाजुओं पर गंभीर चोटें आईं। हमला इतना निर्मम था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव की कोशिश के दौरान उसका चार वर्षीय भतीजा भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फाजिल्का के DSP बीएस रंधावा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके 25 वर्षीय बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि परिवार की किसी के साथ कोई ज्ञात दुश्मनी नहीं थी और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सौरव की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई। परिवार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
DSP बीएस रंधावा ने बताया कि पुलिस ने 4-5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे फाजिल्का में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0