पति विवेक दहिया डिलीवरी से पहले हुए भावुक, शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता
पति विवेक दहिया डिलीवरी से पहले हुए भावुक, शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता
खबर खास | चंडीगढ़
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है, जिससे उनके परिवार और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बच्चों के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया।
अपने हालिया व्लॉग में दिव्यांका ने डिलीवरी से पहले के भावुक पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल जाने से पहले वह चाहती थीं कि घर की सभी तैयारियां पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएं, लेकिन काफी काम अभी भी बाकी था। हालांकि, परिवार के सभी सदस्यों के साथ होने से उन्हें काफी सहारा मिला और सभी ने मिलकर तैयारियों में मदद की।
अस्पताल रवाना होने से पहले उनके पति विवेक दहिया काफी भावुक नजर आए। व्लॉग में वह दिव्यांका के बेबी बंप को प्यार से चूमते हुए दिखाई दिए और बच्चों से कहते नजर आए कि वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिलने वाले हैं।
दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्हें हाथों में रैशेज़ हो गए थे और पूरे दिन खुजली की समस्या बनी रही। अस्पताल जाने से पहले परिवार के सदस्यों ने उनकी नजर उतारी, जबकि अभिनेत्री ने स्वयं अपने हाथों से हल्दी का तिलक लगाया।
बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद दिव्यांका ने आइसक्रीम का आनंद लिया और फिर पति के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुईं। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भगवान से प्रार्थना की और डिलीवरी की तैयारी की। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठने से इनकार कर दिया।
दिव्यांका द्वारा साझा किए गए ये भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और प्रशंसक उन्हें जीवन के इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0