डीआईजी भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णु को शुक्रवार को चंडीगढ़ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।
डीआईजी भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णु को शुक्रवार को चंडीगढ़ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर बीते रोज शुरू हुई सीबीआई रेड लगभग 21 घंटे चली। उनके घर से बरामद नकदी सात करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। डीआईजी भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णु को शुक्रवार को चंडीगढ़ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अदालत में पहुंचे भुल्लर ने अपना चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। जिसपर जज ने उन्हें रुमाल हटाने को कहा। वहीं, पत्रकारों के ओर से पूछे जाने के बाद भुल्लर ने सिर्फ इतना ही कहा, कि कोर्ट इंसाफ करेगा। सीबीआई ने बीते रोज सुबह डीआईजी के कार्यालय में रेड की और कारोबारी व बिचौलिए की मौजूदगी में डीआईजी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
भुल्लर के घर से सीबीआई ने सात करोड़ रुप नकदी, 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब व तीन हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर सीबीआई ऑफिस ले जाया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0