मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत सिरसा से श्री हजूर साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालु हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत सिरसा से श्री हजूर साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालु हुए रवाना
ख़बर खास | हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं और यह युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ती हैं। उन्होंने सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें 800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की, कुछ श्रद्धालुओं को टिकट सौंपे और ट्रेन रवाना होने से पहले अरदास में भी भाग लिया।
उन्होंने सिरसा की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए बताया कि यह स्थान गुरु गोबिंद सिंह जी। गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब यहां स्थित है गुरु साहिब के आगमन की याद दिलाता है। वहीं हजूर साहिब वह पवित्र स्थल है जहां गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति ज्योत में लीन हुए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। स्वदेश दर्शन योजना और करतारपुर कॉरिडोर जैसे प्रयासों से आस्था स्थलों को जोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि 8 जून को सोमनाथ मंदिर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया, जिनमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति का गठन शामिल है, जिससे समुदाय को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन में स्वायत्तता मिली है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0