मुख्यमंत्री ने लोगों से बाबा लखी शाह बंजारा के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने लोगों से बाबा लखी शाह बंजारा के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान
खबर खास । चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके जीवन को गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा का अमर प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन भारतीय संस्कृति, अटूट आस्था, वीरता और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए असाधारण साहस और समर्पण का परिचय दिया तथा ऐसा प्रेरणादायी इतिहास रचा, जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय इतिहास बाबा लखी शाह बंजारा के अद्वितीय शौर्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अटूट विश्वास और अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और भारतीय समाज को अमूल्य विरासत प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का प्रेरणादायी जीवन हमें सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने के साथ-साथ राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज में सद्भाव, साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने हरियाणा के नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा लखी शाह बंजारा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समर्पण, सेवा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0