चीन में 11 गोल दागकर टीम को दिलाया खिताब, अब स्पेन में वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
चीन में 11 गोल दागकर टीम को दिलाया खिताब, अब स्पेन में वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरमिंदरजीत सिंह के बेटे जुजहर सिंह ने चीन में आयोजित एशिया-ओशिनिया रिंक हॉकी क्लब चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
जुजहर ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मॉर्डियलोक रोलर हॉकी क्लब की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 गोल किए और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
जुजहर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मॉर्डियलोक रोलर हॉकी क्लब ने चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले भी जुजहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और देश के लिए खेलते हुए दो गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
रिंक हॉकी में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ जुजहर ने कम उम्र में ही खुद को एक उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है।
चीन में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब जुजहर के सामने एक और बड़ी चुनौती है। उनकी क्लब टीम ने वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जिसका आयोजन स्पेन में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वह मॉर्डियलोक रोलर हॉकी क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चीन में 11 गोल करने के बाद अब स्पेन में भी जुजहर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप में कई देशों के क्लब हिस्सा लेंगे, ऐसे में यह टूर्नामेंट जुजहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मौका देगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0