सेक्टर-9 मुख्यालय पर बुलेटप्रूफिंग, सख्त एंट्री जांच और 24 घंटे गश्त तेज
सेक्टर-9 मुख्यालय पर बुलेटप्रूफिंग, सख्त एंट्री जांच और 24 घंटे गश्त तेज
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
जालंधर और अमृतसर में हुए हालिया धमाकों के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई है। जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के मद्देनज़र प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए हैं, खासकर सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय पर।
मुख्यालय के मुख्य गेट को बुलेटप्रूफ सुरक्षा से मजबूत किया गया है, जबकि परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है।
सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है और निगरानी भी काफी तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन उठाए गए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर टीमें मुख्यालय के आसपास लगातार गश्त कर रही हैं और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि पास में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी स्थित है।
अधिकारियों ने देर रात से ही इलाके में गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी, ताकि हाई अलर्ट के बीच किसी भी तरह का जोखिम न लिया जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0