हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुभ आगमन हरियाणा में हो रहा है। करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के साथ हरियाणा अब विकास की नान स्टॉप रफ्तार भर रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :

डॉ अरविंद शर्मा आज जिला सोनीपत के गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से बहुत स्नेह रहा है। इस बार उनका आगमन बाबा साहब की जयंती के अवसर पर हिसार और यमुनानगर में हो रहा है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबा साहब की विचारधारा को आत्मसात कर रहे हैं। समाज में हर पात्र और जरूरतमंद को मुख्यधारा में लाने व उसको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कार्य कर रही है।
Comments 0