कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर घोषित की गई ‘फुल इमरजेंसी’
कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर घोषित की गई ‘फुल इमरजेंसी’
मंगलवार देर रात चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए आपातकालीन इंतजाम सक्रिय कर दिए गए।
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में कुल 224 लोग सवार थे। विमान को 11 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चला। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट प्रशासन ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को सक्रिय कर दिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे और एयरपोर्ट परिसर में जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए। इसके बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की।
सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद रात 11:47 बजे एयरपोर्ट पर घोषित ‘फुल इमरजेंसी’ को हटा लिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि घटना के बावजूद चेन्नई एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी एयरपोर्ट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0