आईएसआई की साजिश का अलर्ट मिलने के बाद कठुआ से लखनपुर तक सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर
आईएसआई की साजिश का अलर्ट मिलने के बाद कठुआ से लखनपुर तक सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर
ख़बर ख़ास | अमृतसर
अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पंजाब के जालंधर में हुए धमाकों के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासतौर पर पंजाब से जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर इलाकों और एंट्री प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को संभावित आतंकी साजिश को लेकर चेतावनी दी है। शुरुआती इनपुट में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि पंजाब की तरह कठुआ और आसपास के इलाकों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस और कठुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने माधोपुर और लखनपुर नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने तैनात जवानों को हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी इनपुट को तुरंत साझा करने के निर्देश दिए हैं।
बमियाल बॉर्डर से लेकर कीड़िया गंडयाल और लखनपुर तक सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे हथियारों से लैस जवान तैनात हैं और आने-जाने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0