पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2016-17 में जिला एसएएस नगर के गांव बाकरपुर में हुए 'अमरूद बाग घोटाले' के सह-आरोपी, चंडीगढ़ निवासी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी के जरिए अपने और अपनी पत्नी के खातों में करीब 12 करोड़ रुपये का मुआवजा प्राप्त किया था।