आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज सुनाम और चीमा में करोड़ों रुपए के कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें नवनिर्मित तहसील परिसर, खेल स्टेडियम और एक पुल शामिल हैं। स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमलोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन की गई ये विकास परियोजनाएं, सार्वजनिक सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।