आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की शुक्राना यात्रा के दूसरे दिन पार्टी के नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक यात्रा निकाली और पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की शुक्राना यात्रा के दूसरे दिन पार्टी के नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक यात्रा निकाली और पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।
यात्रा में मंत्री- विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक हुए शामिल, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर/बटाला :
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की शुक्राना यात्रा के दूसरे दिन पार्टी के नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक यात्रा निकाली और पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई दी।
यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक व कार्यकर्ताओं यात्रा की शोभा बढ़ाई। कार्यकर्ताओं ने हर चौक पर पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का फूल बरसाकर और जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया।
यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत की बदौलत ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और साथ मिलकर पार्टी को पंजाब में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की भी सराहना की।
शैरी कलसी ने पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा बरकरार रखने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सरकार पंजाब को फिर से संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि कि उपचुनाव के नतीजों ने बताया कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम से पूरी तरह खुश और संतुष्ट हैं।
उन्होंने नौजवानों से अपील की कि पंजाब छोड़कर बाहर न जाएं। पंजाब सरकार राज्य में ही रोजगार के हजारों अवसर पैदा कर रही है। पिछले ढ़ाई सालों में करीब 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। आने वाले दिनों में और भी नौकरियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के लोगों से किए हर वादे पूरा करेगी। कई बड़े वादे पूरे हो चुके हैं और बाकियों पर भी काम चल रहा है, वह भी जल्द पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने हमारे जैसे एक छोटे पार्टी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि हम पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि पार्टी में हर एक कार्यकर्ता की आवाज सुनी जाए और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाए।
शैरी कलसी ने पंजाब के आगामी नगर निकाय चुनावों में भी भारी जीत का दावा किया और कहा कि सभी नगर निगम जीतकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की झोली में डालेंगे। अमृतसर में उन्होंने कहा कि यहां का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0