उद्योग मंत्री ने एकल-खिड़की मंजूरी, समयबद्ध सुविधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर दिया जोर
उद्योग मंत्री ने एकल-खिड़की मंजूरी, समयबद्ध सुविधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर दिया जोर
खबर खास | चंडीगढ़/दुबई
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने संयुक्त अरब अमीरात स्थित कारोबारी समूहों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की निवेश-अनुकूल औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 और एकल-खिड़की मंजूरी प्रणाली की जानकारी दी।
दुबई दौरे के दौरान अरोड़ा ने शराफ ग्रुप, माउंट मेरू ग्रुप, अल डोबोवी ग्रुप, अपैरल ग्रुप, लुलु रिटेल होल्डिंग्स और जीईएमएस एजुकेशन सहित कई प्रमुख कारोबारी समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, कारोबारी साझेदारी, तकनीकी सहयोग और पंजाब के विकास में यूएई की अधिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
अरोड़ा ने कहा कि पंजाब बेहतर संपर्क व्यवस्था, कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक आधार और बड़े घरेलू बाजार तक पहुंच जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से सामने रखा।
इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत दीपक मित्तल से भी मुलाकात की। दोनों के बीच कौशल विकास, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं है, बल्कि ऐसे दीर्घकालिक साझेदारी संबंध स्थापित करना है, जिनसे रोजगार के अवसर पैदा हों, उद्योग को मजबूती मिले और पंजाब की आर्थिक विकास गति को तेज किया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0