सीआई अमृतसर की कार्रवाई; सीएम मान के निर्देशों के तहत नशा विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता
सीआई अमृतसर की कार्रवाई; सीएम मान के निर्देशों के तहत नशा विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ /अमृतसर :
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को 7 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को cm मान के निर्देशों के अनुरूप चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी कलसियां खुर्द, जिला तरनतारन और रविंदर शर्मा निवासी गुरबख्श नगर, नया कोट, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन के अलावा एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार और एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल तस्करी और सप्लाई के लिए किया जा रहा था।
डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी हेरोइन की खेप की ढुलाई और डिलीवरी में सक्रिय रूप से शामिल थे और क्षेत्र में संचालित एक बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआई अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी झब्बाल रोड स्थित अड्डा बोहड़ू के पास दरिया किनारे एक बड़ी खेप की डिलीवरी करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दी और संदिग्धों को मौके पर ही काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान इंद्रजीत सिंह की कार की ड्राइवर सीट के नीचे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि रविंदर शर्मा के पास से 3 किलोग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस केस में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0