पहला रनर-अप ट्रॉफी जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव, तमन्ना बनीं टूर्नामेंट की बेस्ट बॉक्सर
पहला रनर-अप ट्रॉफी जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव, तमन्ना बनीं टूर्नामेंट की बेस्ट बॉक्सर
ख़बर ख़ास, खेल :
देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू ) की महिला मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। एलपीयू परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम, तकनीक और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस बड़े खेल आयोजन में देश के 162 विश्वविद्यालयों से कुल 856 महिला बॉक्सर ने हिस्सा लिया और दस अलग-अलग वेट कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल सेकेंड रनर-अप स्थान हासिल किया। वहीं एलपीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।
एलपीयू की खिलाड़ियों ने रिंग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई पदक जीते। नैना ने महिला लाइट हेवी (75–80 किलोग्राम) वर्ग में गोल्ड मेडल जीता, जबकि तमन्ना ने महिला फ्लाई (48–51 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा निशा ने महिला वेल्टर (60–65 किलोग्राम) वर्ग में सिल्वर मेडल जीता और सविता खत्री ने महिला मिडिल (70–75 किलोग्राम) वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए तमन्ना को विशेष रूप से “बेस्ट बॉक्सर ऑफ द टूर्नामेंट” ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उनकी तकनीक, फुर्ती और रिंग में आत्मविश्वास ने दर्शकों और जजों को खासा प्रभावित किया।
इस उपलब्धि पर डॉ. कर्नल रश्मि मित्तल, प्रो-चांसलर, एलपीयू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, संघर्ष और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कड़ी मेहनत, टीमवर्क और समर्पण ही खेलों में सफलता की असली पहचान है।
इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर ओमबीर हुड्डा और एलपीयू के एग्जीक्यूटिव डीन डॉ. सोरभ लखनपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के उच्च स्तर और खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की।
यह चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित हुई। प्रतियोगिता के टॉप-8 खिलाड़ी अब आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, जहां वे अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एलपीयू में खिलाड़ियों को मिलने वाली ओलंपिक स्तर की खेल सुविधाएं, अनुभवी कोचिंग, स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप और आधुनिक प्रशिक्षण ढांचा ही इस सफलता की असली वजह मानी जा रही है। यही कारण है कि एलपीयू आज देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0