11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 21 जून, 2025 को कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, योग गुरु बाबा रामदेव जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा।