आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, 25-26 अगस्त को ज्यादातर इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, 25-26 अगस्त को ज्यादातर इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
पंजाब में मौसम को लेकर फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के कारण गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक होशियारपुर और रूपनगर में 23 और 24 अगस्त को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।
वहीं, 25 और 26 अगस्त से पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दोनों दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने लगेगा। इसके साथ ही कई इलाकों में तापमान बढ़ने और उमस का असर दोबारा देखने को मिल सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0