मरम्मत के दौरान भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; मालिक समेत कई लोगों पर केस, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
मरम्मत के दौरान भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; मालिक समेत कई लोगों पर केस, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव दलों ने अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के नजदीक स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी आवास के तौर पर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक पूरी इमारत भरभराकर ढह गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत कई एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश की।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि रात के दौरान एक और व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई।
पुलिस ने घटना के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इमारत के मालिक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0