फूलों की भव्य सजावट ने बढ़ाई स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती, बड़ी संख्या में संगत ने टेका माथा
फूलों की भव्य सजावट ने बढ़ाई स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती, बड़ी संख्या में संगत ने टेका माथा
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत देश-विदेश से अमृतसर पहुंचकर गुरु घर में नतमस्तक हो रही है।
प्रकाश पर्व के मौके पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और बाबा अटल राय साहिब में अलौकिक जलौअ सजाए गए हैं। वहीं, श्री हरिमंदिर साहिब को रंग-बिरंगे फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री हरिमंदिर साहिब और गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों को भी फूलों से सजाया गया है।
प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में विशेष गुरमत समागम आयोजित किए जा रहे हैं। इन समागमों में रागी, ढाडी और कविशर जत्थे गुरबाणी, गुरु जस और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व आज श्री हरिमंदिर साहिब सहित देश-विदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार सुबह गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा।
नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में गुरमत दीवान सजाए जा रहे हैं। इनमें श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारों के अलावा श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह भी पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, अन्य सदस्य, एसजीपीसी कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में मौजूद हैं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर पूरे अमृतसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। संगत गुरबाणी और गुरु घर के दर्शन कर इस ऐतिहासिक दिवस की खुशियां साझा कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0