फिल्लौर में 700 से अधिक प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण, 14 से 17 सितंबर तक हल्का स्तर पर तैयारियां और 20 सितंबर से गांव-वार्ड स्तर पर शुरू होगा अभियान
फिल्लौर में 700 से अधिक प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण, 14 से 17 सितंबर तक हल्का स्तर पर तैयारियां और 20 सितंबर से गांव-वार्ड स्तर पर शुरू होगा अभियान
खबर खास | फिल्लौर
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्लौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को अभियान के तहत राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जोन कोऑर्डिनेटर्स, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर्स, हल्का कोऑर्डिनेटर्स और करीब 500 गेस्ट स्पीकर्स समेत लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अमन अरोड़ा ने किया संबोधित: कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने अभियान से जुड़े पदाधिकारियों और गेस्ट स्पीकर्स को नशे के खिलाफ मुहिम को गांव और वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 20 सितंबर से शुरू होने वाली व्यापक जन-जागरूकता बैठकों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करना रहा।
15 हजार से ज्यादा गांवों-वार्डों में बैठकें: 20 सितंबर से पंजाब के 15,000 से अधिक गांवों और वार्डों में जन-जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें अभियान के दौरान अब तक हासिल उपलब्धियों, नशा तस्करों के खिलाफ हुई कार्रवाई और गिरफ्तारियों की जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी। नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को डी-एडिक्शन सेंटर तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ किए गए प्रयासों पर भी चर्चा होगी।
14 से 17 सितंबर तक तैयारी बैठकें: गांव और वार्ड स्तर की बैठकों से पहले 14 से 17 सितंबर तक हल्का स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी। इनकी अध्यक्षता संबंधित हल्के के विधायक और हल्का इंचार्ज करेंगे। बैठकों में पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी, अभियान की टीम तथा गांवों और वार्डों के वीडीसी कन्वीनर और एक्टिंग प्रेसिडेंट शामिल होंगे।
चुनौतियों और आगे की रणनीति पर चर्चा: बैठकों में अभियान के दौरान सामने आई चुनौतियों पर भी चर्चा होगी और नशे के खिलाफ मुहिम को आगे और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दोनों चरणों की बैठकों की रूपरेखा, समन्वय और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाने तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता से निभाने का संकल्प लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0