कटड़ा से सांझीछत तक एक तरफ की यात्रा के लिए अब ₹2700, दोनों तरफ के सफर के लिए ₹5400 चुकाने होंगे
कटड़ा से सांझीछत तक एक तरफ की यात्रा के लिए अब ₹2700, दोनों तरफ के सफर के लिए ₹5400 चुकाने होंगे
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की हेलीकॉप्टर सेवा के किराए में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आगामी 1 नवंबर से लागू होंगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर से कटड़ा से सांझीछत तक एक तरफ की हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 2700 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं, आने-जाने यानी दोनों तरफ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को 5400 रुपये चुकाने होंगे। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 नवंबर से आगे की ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग नए किराए के अनुसार की जा रही है।
फिलहाल एक तरफ की हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 2320 रुपये और दोनों तरफ के सफर के लिए 4640 रुपये किराया लिया जा रहा है। नई दर लागू होने के बाद एक तरफ की यात्रा 380 रुपये महंगी, जबकि दोनों तरफ के सफर के किराए में 760 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बढ़ोतरी सीधे यात्रा खर्च पर असर डालेगी। ऐसे में नवंबर से माता वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को टिकट बुक करते समय नई किराया दरों का ध्यान रखना होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0