लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का बड़ा आंदोलन, 17 से 19 अगस्त तक जिला स्तर पर होंगी तैयारियां
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का बड़ा आंदोलन, 17 से 19 अगस्त तक जिला स्तर पर होंगी तैयारियां
पंजाब में कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है। इस बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भी आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि 27 अगस्त को प्रदेशभर के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे।
पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति की ओर से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में शिक्षक संगठनों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें बंद और विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में तय किया गया कि आंदोलन की तैयारियों के लिए 17, 18 और 19 अगस्त को जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही शिक्षक अपने संबंधित विभागीय प्रमुखों को सामूहिक अवकाश लेने संबंधी नोटिस भी सौंपेंगे। संगठनों ने प्रदेशभर के शिक्षकों से 27 अगस्त के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
बैठक में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (वैज्ञानिक), एससी/बीसी अध्यापक यूनियन, बी.एड. अध्यापक फ्रंट, मास्टर कैडर यूनियन समेत कई शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके अलावा एलिमेंट्री टीचर्स यूनियन, अध्यापक दल, 3704 अध्यापक यूनियन, 6635 ईटीटी अध्यापक यूनियन, लेक्चरर यूनियन, सी एंड वी अध्यापक यूनियन और एसएलए यूनियन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि 27 अगस्त का पंजाब बंद और विरोध प्रदर्शन सरकार के सामने कर्मचारियों एवं शिक्षकों की लंबित मांगों को मजबूती से रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जिला स्तर पर होने वाली बैठकों के जरिए आंदोलन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0