टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोलीबारी, 2 नागरिक घायल
टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोलीबारी, 2 नागरिक घायल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमला दक्षिण वजीरिस्तान से सटे टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद हमलावरों ने यातायात पुलिस के वाहन पर घात लगाकर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद दो नागरिक भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने मृतक कर्मियों के शव और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में तलाशी अभियान भी चला रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0