गर्मी और सर्दी की वर्दी के लिए मिलेंगे 600-600 रुपये, जिलों से मांगी गई कुक-कम-हैल्पर्स की जानकारी
गर्मी और सर्दी की वर्दी के लिए मिलेंगे 600-600 रुपये, जिलों से मांगी गई कुक-कम-हैल्पर्स की जानकारी
पंजाब के सरकारी स्कूलों में पी.एम. पोषण स्कीम के तहत मिड-डे मील तैयार करने वाले कुक-कम-हैल्पर्स के लिए शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। कुक यूनियन की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अब उन्हें साल में दो वर्दियां उपलब्ध करवाने की मंजूरी दे दी है।
शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कुक-कम-हैल्पर को वर्दी के लिए सालाना कुल 1200 रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें गर्मी की वर्दी के लिए 600 रुपये और सर्दी की वर्दी के लिए भी 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस फैसले के बाद मिड-डे मील तैयार करने वाले कुक-कम-हैल्पर्स को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने की सुविधा मिल सकेगी।
इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमेंट्री शिक्षा) को पत्र जारी किया गया है। विभाग ने अधिकारियों से अपने-अपने जिलों में पी.एम. पोषण स्कीम के तहत कार्यरत कुक-कम-हैल्पर्स की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा है। जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित कुक-कम-हैल्पर्स के लिए वर्दी की राशि जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
कुक-कम-हैल्पर्स लंबे समय से ड्यूटी के दौरान वर्दी उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वे रोजाना स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उन्हें ड्यूटी के लिए उचित वर्दी मिलनी चाहिए। शिक्षा विभाग के इस फैसले से उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0