कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश, तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट; 4-5 सितंबर को येलो अलर्ट
कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश, तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट; 4-5 सितंबर को येलो अलर्ट
पंजाब में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को भी लंबे समय बाद राहत मिली। बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है।
बारिश के बाद पंजाब में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होशियारपुर में देखने को मिली। इसके अलावा जालंधर, रोपड़, पठानकोट और लुधियाना समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। वहीं, बारिश का यह दौर किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। लगातार गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश से जहां फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं आम लोगों ने भी मौसम में आई ठंडक का राहत की सांस के साथ स्वागत किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0