ई-मेल में स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को निशाना बनाने का दावा, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
ई-मेल में स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को निशाना बनाने का दावा, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज जालंधर में होने वाली रैली से पहले धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मचा दिया है। जालंधर के कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर बुधवार सुबह एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने का दावा किया गया है।
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि सुबह 11:11 बजे स्कूलों और दोपहर 12:11 बजे देवी तालाब मंदिर को निशाना बनाया जाएगा। खास बात यह है कि देवी तालाब मंदिर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
ई-मेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और ई-मेल के स्रोत के साथ-साथ उसमें किए गए दावों की पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0